फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं

Thu, 06 Jul 2023 10:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है। हालांकि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में बयान दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अभी तक सपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। ऐसा तब है, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में ''80 हराओ भाजपा भगाओ'' का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन


सवाल यह है कि बिना प्रदेश कार्यकारिणी के यह जंग कैसे लड़ी जाएगी।
सपा का अक्तूबर 2022 में राष्ट्रीय व प्रांतीय सम्मेलन हुआ था, जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम पटेल को प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तब घोषणा की गई थी कि एक माह के अंदर राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तो घोषणा हो चुकी है, पर कार्यकर्ताओं को 9 माह बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का अभी तक इंतजार है।

ये भी पढ़ें - पूर्व IAS रामविलास यादव की 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार, ED एक्शन में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मनी लॉन्ड्रिंग : सराफा कारोबारियों को रखने होंगे नोडल अधिकारी, संदिग्ध लेनदेन की केंद्रीय एजेंसी को देंगे खबर
विज्ञापन


आम तौर पर सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 51 सदस्य रहते हैं, लेकिन पिछली बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह 71 सदस्यीय थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि इस बार भी प्रदेश कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा नेताओं को जगह देने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।

इस बारे में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि अभी पार्टी की जिला व फ्रंटल कमेटियों का गठन चल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें