फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआईएम के निकट बनेगा स्टार्टअप फैसिलिटेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में नवाचार आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रस्तावित की गई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएम) के निकट स्टार्टअप फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि हाल ही में वह आईआईएम लखनऊ में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एम.पी. गुप्ता के साथ स्टार्टअप और नवाचार पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में सामने आया कि शुरुआती चरण में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
प्रस्तावित सेंटर के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान के लिए एकीकृत सहायता प्रणाली विकसित की जाएगी। इसमें प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, औद्योगिक विकास और उच्च शिक्षा विभाग के साथ इन्वेस्ट यूपी को जोड़ा जाएगा। साथ ही स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, सिडबी और विभिन्न बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों का सहयोग भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कई देशों में नवाचार का एकीकृत तंत्र स्थापित होने से युवाओं को उद्यम स्थापना में सफलता मिली है। इसी तर्ज पर यह पहल प्रदेश के युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें