फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटी कॉलेज में स्नातक की 1400 सीटों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए पहली पसंद माने जाने वाले आईटी कॉलेज ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों कुल 1440 सीटें हैं।

इनमें दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मिलना शुरू हो गए हैं। सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रवेश काउंटर से 900 रुपये शुल्क देकर फॉर्म लिया जा सकता है।



प्राचार्य प्रो. पैंजी सिंह ने बताया कि फिलहाल ऑफलाइन तरीके से फॉर्म दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी जारी है। एक-दो दिनों में वेबसाइट पर फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे। दाखिले के लिए एलयूआरएन पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जो छात्राएं फॉर्म खरीद रही हैं, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट एलयूआरएन पर पंजीकरण अवश्य करवा लें। आवेदन संबंधी किसी भी समस्या के लिए प्राचार्य कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।



किस कोर्स में कितनी सीटें



बीए रेगुलर - 320

बीए सेल्फ फाइनेंस - 200



बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 320

पीसीएम रेगुलर - 80



पीसीएम सेल्फ फाइनेंस - 80

जेडबीसी रेगुलर - 120



जेडबीसी सेल्फ फाइनेंस - 140

बीएचएससी रेगुलर - 60



बीएचएससी सेल्फ फाइनेंस - 60

................................................



क्रिश्चियन कॉलेज में आवेदन कल से



लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में स्नातक व परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. नवीन सिंह बताया कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगी। आवेदन शुल्क 850 रुपये है। कॉलेज में बीए की 460 सीटें, बीकॉम की 260 रेगुलर सीटें, सेल्फ फाइनेंस की 180 सीटें, बीएससी रेगुलर की 500 सीटें, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 200 व बीपीएड रेगुलर की 50 सीटें हैं।
विज्ञापन


अवध गर्ल्स कॉलेज में 26 से आवेदन

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 26 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन शुल्क 900 रुपये है। यहां बीए की 400, बीकॉम की 240, एमए अंग्रेजी की 60, एमए राजनीति शास्त्र की 50, एमए एजुकेशन की 40 और एमए जॉग्रफी की 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें