12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ''लव इन वियतनाम'' के अभिनेता शांतनु माहेश्वरी और अभिनेत्री अवनीत क
लखनऊ। 12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ''लव इन वियतनाम'' के अभिनेता शांतनु माहेश्वरी और अभिनेत्री अवनीत कौर शनिवार को शहर में थे। उन्होंने जीडी गोयनका स्कूल में छात्र-छात्राओं और युवाओं से मुलाकात की और फिल्म से संबंधित रोचक बातें साझा कीं। शाम को एक मॉल में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग भी रखी गई।
दोनों कलाकारों का स्वागत स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत के साथ किया। विद्यार्थियों के साथ बातचीत के सत्र में शांतनु और अवनीत ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद दोनों कलाकारों ने यहां फिल्म के गानों पर छात्र-छात्राओं के साथ डांस भी किया। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने का भी मौका सभी को मिला। दोनों ही कलाकारों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने जुनून को कभी कम न होने दें और चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ें।
शाम को पलासियो मॉल में ''लव इन वियतनाम'' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन हुआ। इस दौरान शांतनु माहेश्वरी और अवनीत कौर ने सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी लीं। इस दौरान शहर की नामी हस्तियां मौजूद रहीं। जीडी गोयनका स्कूल एवं मानसिंह गोयल ग्रुप के अध्यक्ष सर्वेश गोयल ने बताया कि फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है।