फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 28 Nov 2013 01:32 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्थान हाल में बुधवार सुबह एक लावारिस बैग मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बैग में बम होने की सूचना पर एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा जवानों ने बैग को घेरे में ले लिया।

इसके साथ ही वहां मौजूद यात्रियों को बाहर निकाल दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे पीएसी के बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया।

हादसा टलने के बाद यात्रियों ने जब राहत की सांस ली तो बताया गया कि यह एक मॉकड्रिल का हिस्सा था।

नियमित रूप से एयरपोर्ट पर होने वाली इस मॉकड्रिल में बुधवार को बम होने पर यात्रियों को सकुशल बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के प्रस्थान हाल के भीतरी हिस्से में बुधवार की सुबह तकरीबन नौ बजे एक लावारिस बैग देखा गया।

काफी देर तक बैग को जब कोई लेने नहीं पहुंचा तो वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के आला अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों ने बैग को घेरे में ले लिया।

वायरलेस सेट पर एयरपोर्ट के प्रस्थान हाल में बम होने की सूचना प्रसारित होते ही 32वीं वाहिनी पीएसी के बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया और बैग से बम निकालकर उसे निष्क्त्रिस्य कर दिया।
विज्ञापन


चालीस मिनट की इस कार्रवाई के बाद वहां मौजूद यात्रियों को पता चला कि प्रस्थान हाल में बम नहीं बल्कि सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती जांचने के लिए मॉकड्रिल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें