फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रुलाई बिजली, तरसे 50 हजार लोग

Tue, 29 Apr 2014 07:56 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर की सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में रविवार आधी रात को खराबी आने से 50 हजार कनेक्शन धारक बिजली को तरस गए।
विज्ञापन


220 केवी उपकेंद्र चिनहट के 40 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर की सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में रविवार की आधी रात को
अचानक खराबी आ गई, इससे छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इस वजह से 50 हजार कनेक्शन धारक बिजली को तरस गए। इसके अलावा दो ट्रांसफॉर्मर के जलने के कारण 6 से 8 घंटे तक लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ा।

220 केवी चिनहट उपकेंद्र पर सीटी में रात 12 बजे खराबी आई। इससे कमता एवं एचएएल उपकेंद्र ठप हो गए, जिसके चलते गोमतीनगर स्थित मंडी भवन की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन


एचएएल उपकेंद्र 132 केवी गोमतीनगर उपकेंद्र से चालू हो गया। लेकिन कई इलाकों में बिजली कटौती का सिलसिला सुबह चार बजे तक चला।

इसके अलावा चिनहट शिवपुरी, औद्योगिक क्षेत्र चिनहट, इंदिरानगर सेक्टर 14 न्यू एवं ओल्ड, सर्वोदयनगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

रात तीन बजे सीटी की खराबी दूर हुई तब कमता एवं एचएएल उपकेंद्र को बिजली मिल सकी।

इसके कारण फैजाबाद रोड, इस्माईलगंज, इंदिरानगर ए से डी ब्लाक, सर्वोदयनगर, सेक्टर 8 से 16 तक, तकरोही, मुलायमनगर, पिकनिक स्पॉट रोड, मुंशी पुलिया आदि इलाकों में शाम चार बजे तक बिजली कटौती चली।
विज्ञापन


विक्टोरिया उपकेंद्र के काली बाजार का 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सोमवार को तड़के 4 बजे जल गया।

इसके कारण 150 से अधिक घर एवं आस पास की दुकानों की दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रही।

फैजुल्लागंज उपकेंद्र के प्रीतिनगर में सुबह 8 बजे 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला, जिससे बिजली संकट बना हुआ है।

11 केवी लाइन टूटने से तकरोही, इंदिरानगर के सेक्टर 8, 9 एवं पटेलनगर और फतेहगंज के नरायनपुर फीडर की बिजली सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें