फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में इस बार खरीदारी पड़ेगी भारी

Tue, 10 Sep 2013 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव में इस बार सैर सपाटे के बाद खरीददारी करना महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन


22 नवंबर से प्रस्तावित महोत्सव में लगने वाले फूड कोर्ट समेत अन्य स्टॉलों के किराए में गत वर्ष के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि करने की तैयारी है। इसका स्टॉल आवंटन व किराया राशि तय करने के लिए गठित उपसमिति ने फौरी तौर पर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।

जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में स्टॉल शुल्क की प्रस्तावित दर पर चर्चा के बाद मंडलायुक्त की संस्तुति पर इसे अमल में लाने की घोषणा होगी।
विज्ञापन


स्टॉल किराया निर्धारण को गठित उपसमिति से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पहले ही महोत्सव में प्रवेश की टिकट दर को न बढ़ाने पर फैसला हो चुका है।
ऐसे में बढ़ती महंगाई के कारण इसके आयोजन पर आने वाले खर्च को पूरा कराने के लिए गत वर्ष में तय स्टॉलों की शुल्क राशि के इतर इस बार 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार हुआ है।

इस बढ़ोतरी के आधार पर परिसर में स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की बात भी कही गई है।

स्टॉल दरों में होने वाली इस बढ़ोतरी से मेला स्थल पर बिकने वाली सामग्री की दर भी बढ़ाना तय है। इसके चलते ही मेला घूमने आने वाले को बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा ऊंची दर पर खानपान सहित अन्य सामग्री महोत्सव परिसर में मिलेगी।
महोत्सव आयोजन समिति के सचिव आरएस यादव ने बताया कि इस बार सभी तरह के स्टॉल सीरियल नंबर के आधार पर आवंटित होंगे।

साथ ही हर संचालक को फोटोयुक्त परिचय पत्र भी इस बार अनिवार्य तौर पर जारी किया जाएगा ताकि व्यावसायियों की आड़ में महोत्सव स्थल में घुसने वाले बाहरी तत्वों के प्रवेश को सख्ती से रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि लाटरी के आधार पर आवंटित स्टॉलों का आवंटन पूरा कर 17 नवंबर तक आवंटी को सौंप दिए जाएंगे। हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने के लिए शिल्प कला क्षेत्र में आने वाले सभी शिल्पकारों को बिना शुल्क मुफ्त आधार पर स्टाल आवंटित होंगे।
प्रशासन महोत्सव में प्रवेश टिकट की दर में पहले ही कोई बदलाव न करते हुए इसे दस रुपया ही रखने के साथ विकंलाग व सीनियर सिटीजन को मुफ्त प्रवेश देने का निर्णय कर चुका है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दर्शकों को शहर के दूरदराज इलाकों से महोत्सव स्थल तक लाने ले जाने के लिए सस्ती दर पर पब्लिक परिवहन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें