फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित 90 मिनट के नाटक का मंचन

विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार। 
विज्ञापन
लखनऊ। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए...। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के विचार इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व के दूसरे दिन मंच से गूंजे। इन विचारों के साथ ही शनिवार शाम शुरू हुआ स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित 90 मिनट के नाटक का मंचन। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्वामी विवेकानंद के सांस्कृतिक भारत निर्माण में योगदान विषय पर परिसंवाद हुआ। नाट्य मंचन से पहले मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आत्मगौरव और आध्यात्मिक चेतना को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों ने उनके संघर्ष, तपस्या और शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन को मंचित किया।

स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के आदर्श

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और समाज की सहभागिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए आदर्श हैं। उनके विचार संकल्प शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। इस दौरान कृषि मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर, भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, जलपुरुष राजेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी, रामकृष्ण मठ निरालानगर के सचिव स्वमी मुक्तिनाथानंद सहित बड़ी संख्या में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े लोग और युवा मौजूद रहे।

नाटक का मंचन करते कलाकार। 

नाटक का मंचन करते कलाकार। 

नाटक का मंचन करते कलाकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें