फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांस्कृतिक विविधताओं से मंच गुलजार

विज्ञापन
अवध शिल्पग्राम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के तहत अवध शिल्पग्राम के सांस्कृतिक मंच पर अलग-अलग राज्यों के लोकगीतों व नृत्य की झलक देखने को मिली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने जब चलो कुंभ चलें... गीत के सुर छेड़े तो समूचा पंडाल कुंभ के रंग में रंग गया। इस दौरान कलाकारों के नृत्य ने समा बांध दिया। शाम के सत्र में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति से समारोह में संस्कृतियों के रंग भर दिए। उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। शाम के सत्र में महमूद फारुकी ने दास्तान-ए-कर्ण पर दास्तानगोई की प्रस्तुति दी। समारोह के अंत में माधवास रॉक बैंड ने भक्तिगीतों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को आध्यात्मिक और धार्मिक रस से सराबोर कर दिया। 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम के अलावा पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस पर आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें