फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परंपरागत खेल महाेत्सव में सेंट टेरेसा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। हॉर्नर कॉलेज में डॉ. सुरेंद्र सिंह परंपरागत खेल महोत्सव का चौथा संस्करण आयोजित हुआ। महोत्सव का आयोजन हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। सेंट टेरेसा कॉलेज, आशियाना ने सर्वाधिक 28 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

महोत्सव में सिकड़ी, पोशम्पा, गुट्टक, सतोलिया, कंचा और घोड़ा जमाल खाए जैसे कई पारंपरिक खेल खेले गए। पंजा कुश्ती में मेजबान हॉर्नर कॉलेज की दीपशिखा और कामाक्षी ने अलग-अलग वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। बालिका पंजा कुश्ती के 50 किग्रा से कम भार वर्ग में दीपशिखा गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। 50 किग्रा से अधिक वर्ग में कामाक्षी मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। सतोलिया के सीनियर वर्ग में सीएमएस चौक ने पहला स्थान प्राप्त किया। सिकड़ी जूनियर वर्ग में अर्पिता यादव और सीनियर वर्ग में अक्शा नाज पहले स्थान पर रहीं।
महोत्सव का उद्घाटन अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने किया। एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। यूपी शासन के विशेष सचिव कुलदीप कुमार रस्तोगी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हॉर्नर कॉलेज की प्रधानाचार्या माला मेहरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

महोत्सव में सतोलिया खेलते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें