पारा डकैती और गैंगरेप के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी खुलासा न कर पाने पर पारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव को एसएसपी मंजिल सैनी ने निलंबित कर दिया।
बता दें कि सलेमपुर पतारा गांव में 26/27 की रात करीब 1 बजे एक कारपेंटर के घर में घुसे 10-12 डकैतों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी और 12 वर्षीय बच्ची को एक बगीचे में ले जाकर दरिंदगी की थी।
पुलिस के मुताबिक वारदात में आसपास के गांव या सीतापुर और हरदोई के बदमाशों का हाथ है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सहित चार टीमें डकैतों की तलाश में जुटी रहीं लेकिन अपराधी अब तक पहुंच से बाहर हैं। पड़ोस के बदलापुर गांव से छह संदिग्धों को पकड़ा गया है।