राजधानी लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस कार्यालय में UPCOP एप हेल्प डेस्क की शुरुआत की। पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए आने वाले लोगों को इसके जरिए जागरुक किया जाएगा।
UPCOP एप के माध्यम से गाड़ियों की चोरी, लूट की घटनाएं, मोबाइल स्नैचिंग, बच्चों की गुमशुदगी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।
UPCOP हेल्प डेस्क पर दो आरक्षी तैनात रहेंगे। जो UPCOP एप को जनसुनवाई के लिए आने वाले लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करने में मदद करेंगे।