फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के कार्यक्रम की ब्रीफिंग के दौरान भिड़े एसएसपी और एसपी एसआईटी

Tue, 20 Jun 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर हो रही ब्रीफिंग के दौरान एसपी रैंक के दो अफसर भिड़ गए। यह अफसर थे एसएसपी दीपक कुमार और एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह। 
विज्ञापन


एसएसपी लखनऊ ने सभी को ब्रीफिंग के लिए पांच बजे शाम को डॉ. भीम राव अम्बेडकर युनिवर्सिटी में बुलाया था, लेकिन वह खुद डेढ़ घंटा देर से पहुंचे तो घंटों पहले से आए अफसर नाराज हो गए और एसएसपी के सामने विरोध दर्ज कराने लगे।

एसएसपी बोले-ड्यूटी नहीं करना चाहते तो आप जा सकते हैं...
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वीआईपी सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस कर्मियों को एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर युनिवर्सिटी में बुलाया था। रविवार को शाम पांच बजे ब्रीफिंग का समय निर्धारित किया गया। 
विज्ञापन


ब्रीफिंग के लिए बाकी अफसर पहुंच गए लेकिन एसएसपी नहीं पहुंचे। आरोप है कि ब्रीफिंग केदौरान पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद साढ़े छह बजे एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार पहुंचे और ब्रीफिंग शुरू कर दी। 

ब्रीफिंग में काफी देर इंतजार कर रहे एसपी रैंक के दूसरे अफसर नाराज हो गए। एसआईटी के एसपी नागेश्वर सिंह ने खड़े हो कर एसएसपी के देर से आने का विरोध किया। दोनों अधिकारियों के बीच लंबी नोक-झोंक हुई। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी नहीं करना चाहते तो आप जा सकते हैं।  दूसरे अफसरों ने बीच बचाव किया तब जाकर ब्रीफिंग शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बदल दी गई एसपी एसआईटी की ड्यूटी

यूपी पुलिस
एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह ने बताया कि पहले उनकी ड्यूटी हैलीपैड पर लगाई गई थी। एसएसपी ने उनकी ड्यूटी रूट मैनेजमेंट में लगा दी। 

नागेश्वर ने एसएसपी लखनऊ पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि डायरेक्ट आईपीएस की ड्यूटी अच्छी जगहों पर लगाई जाती है और प्रमोटेड आईपीएस को कठिन ड्यूटी पर लगा दिया जाता है।

24 घंटे पहले बुलाए गए पुलिस कर्मी, न ठहरने की व्यवस्था और खाने की
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 18 जून को ब्रीफिंग के लिए बुलाया गया था। बाद में ऐस एक दिन पहले 17 जून को कर दिया गया। 

दूर दराज से ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को एक दिन पहले ड्यूटी के लिए बुला लिया गया लेकिन उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें