एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा में तैनात एक एसएसबी जवान को रविवार सुबह हार्ट अटैक की शिकायत के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नाटक निवासी यलप्पा हंजनाट्टी (24) एसएसबी जवान 62 वीं वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि रविवार भोर वह अपने कमरे से कुछ सामान लेने गया था तभी उसे हार्ट अटैक आ गया।
इसके बाद आनन फानन में एसएसबी जवान को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज ददा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक ही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।