फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रविंद्र प्रतापगढ़ी व अज्म गोंडवी को सृजन सम्मान

विज्ञापन
यूपी प्रेस क्लब में हुआ 160वें सृजन सम्मान समारोह का आयोजन। स्रोत संस्था
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से 160वें सृजन सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को प्रेस क्लब में किया गया। इस दौरान सृजन हिंदी सम्मान से रविंद्र प्रतापगढ़ी को और सृजन उर्दू सम्मान से अज़्म गोंडवी को नवाजा गया। इस मौके पर मौजूद रचनाकाराें ने काव्यपाठ भी किया।
विज्ञापन


महेश गुप्त महेश के संयोजन में आयोजित समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, हास्य कवि स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना और डॉ. सुभाष गुरुदेव ने दोनों रचनाकारों को सम्मानित किया। इसके बाद निशा नवल की वाणी वंदना से काव्य समारोह की शुरुआत हुई। अज्म गोंडवी ने सुनाया - मसला नहीं है ये कि हुआ या नहीं हुआ, पर जैसा तुमने कहा था वैसा नहीं हुआ। सत्यदेव सिंह, डॉ. रुद्रमणि, डॉ. बलवंत सिंह, रश्मि शरद, दुर्गेश अवस्थी दिल्ली, सुभाष रसिया, पूजा श्रीवास्तव, शीला वर्मा मीरा, सच्चिदानंद तिवारी शलभ, महेश अस्थाना, गोपाल ठहाका, कैलाश पुंज, चंद्रदेव दीक्षित, खुशीराम बाजपेयी, मुकेश मिश्र, श्रीश दीक्षित, डॉ अवधी हरि, अखिल श्रीवास्तव, शकुंतला श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल, अरविंद झा, पुष्पेंद्र प्रेमी, रवीश पांडेय, अर्श लखनवी, अरविंद धवल, नेहा शिवम सक्सेना, डॉ. सुरभि सिंह आदि ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें