श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर मंगलवार आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसओ दीपक वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा व आईडीआर बहराइच के मध्य हुई प्रतियोगिता में बहराइच की टीम 1-0 से विजेता रही।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम ने एमए कैरियर भिनगा पर 4-0 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स स्टेडियम बी व स्पोर्ट्स स्टेडियम कबड्डी टीम के मध्य हुए मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम बी की टीम ने 3-0 से मैच अपने नाम किया। बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी ए टीम ने 2-0 से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की बी टीम को हराया। स्टूडेंट क्लब व खो-खो क्लब के बीच हुए मैच में स्टूडेंट्स क्लब की टीम ने मैच अपने नाम किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद