फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज की एरो क्लब पर रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवा खिलाड़ियों से सजी गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने लखनऊ एरो क्लब पर 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब ने अलीगंज स्पोर्टिंग को 4-0 से करारी मात दी। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में बुधवार का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ एरो क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच का पहला गोल खेल के पांचवें मिनट में आया, जब नीतीश ने साथी खिलाड़ी के पास पर खूबसूरत गोल किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 29वें मिनट में अनुग्रह ने गोल करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
अगले ही मिनट में अनुज राय ने एरो क्लब की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया और स्पोर्ट्स काॅलेज को 2-1 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल के लिए जोर आजमाइश जारी रही, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस तरह स्पोर्ट्स कॉलेज ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। लीग के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब की भिड़ंत अलीगंज स्पोर्टिंग से हुई। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें टेक्ट्रो क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई भी मौका नहीं दिया। मुकाबले के नायक रहे अंकित ने खेल के पांचवें, 20वें और 23वें मिनट में गोल दागते हुए टेक्ट्रो क्लब को 3-0 से आगे कर दिया। अयान ने भी एक गोल दागा। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और टेक्ट्रो ने 4-0 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें