फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिखा 'दाना' चक्रवात का असर: कई जिलों में हुई छिटपुट बूंदाबांदी, 26 अक्टूबर को भी मौसम रहेगा खराब

Fri, 25 Oct 2024 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

'दाना' चक्रवात का असर यूपी में दिखा। इसके कारण कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी दिखी। मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर को भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
हल्की बारिश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के 'दाना' चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के प्रयागराज और बलिया जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही रही। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना चक्रवात के असर से शनिवार को वाराणसी मंडल व विंध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पूर्वा हवाएं चलने की संभावना

इस दौरान इन इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलने की संभावना है। शुक्रवार को 35.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 34.6 डिग्री और आगरा में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा- अपना दल भी मिलकर लड़ेगा

कुछ ऐसा रहा तापमान 

शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के नजीबाबाद में 17.6 डिग्री, मेरठ में 17.7 डिग्री और मुजफ्फर नगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें