तेलीबाग। पीजीआई के उतरेटिया में शहीद पथ के नीचे रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे सफाई कर रहे नगर निगम के कर्मचारी और ऑटो चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मोहनलालगंज निवासी सफील खान एसयूवी से तेलीबाग की ओर जा रहे थे। अंडरपास से पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को निजी अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से एसयूवी हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।