फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सूखे अमृत सरोवरों की प्यास बुझाने का शुरू हुआ प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में कितने अमृत सरोवर सूखे हैं, इसका पता लगाने की कवायद शुरू हुई है। डीसी मनेरगा ने सभी ब्लॉकों से इसकी सूचना मांगी है। सर्वे रिपोर्ट आने पर सूखे तालाबों को भरवाया जाएगा। अमृत सरोवर को कैसे भरा जाए, इस बारे में भी पूछा गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। पशु-पक्षी और छुट्टा जानवर भी परेशान हैं। गांवों के तालाबों में पानी न होने से बेजुबानों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। अमृत सरोवर भी सूखे हैं। मनरेगा के जिम्मेदारों को अब इन अमृत सरोवरों की सुध आई है। जिले में 203 अमृत सरोवर हैं। कितने अमृत सरोवर सूखे और किन सरोवर में पानी है, इसका सर्वे शुरू कराया गया है। डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अमृत सरोवरों में पानी की स्थिति का पता लगाने के लिए सभी ब्लॉकों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सूखे अमृत सरोवर में पानी किस माध्यम से भरवाया जाए, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। इसमें नहर, राजकीय नलकूप और निजी नलकूप का विकल्प शामिल है। दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने पर सूखे अमृत सरोवरोंं को भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें