फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार पलटी, 30 मीटर तक घिसटती गई, छह घायल

Tue, 26 May 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद इलाके में सोमवार शाम सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चालक व एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

हरदोई के बेनीगंज गिरधरपुर निवासी सच्चिदानंद (40), अपनी पत्नी अनुराधा (32), बेटा अक्षत (3) और डेढ़ वर्षीय बेटी अक्षरा के साथ विपिन कुमार की कार बुक करके दुबग्गा से हरदोई जा रहे थे। शाम करीब चार बजे रहीमाबाद के रसूलाबाद और चांदपुर के बीच तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। ग्रामीणों ने मदद कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। चालक विपिन कुमार को केबिन काटकर गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।


घायल अनुराधा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चालक विपिन को दुबग्गा से निकलते ही तेज रफ्तार के लिए टोका था। चालक ने उनकी बात नहीं सुनी। घायल सच्चिदानंद और चालक विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें