फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार बाइक व दो गाड़ियों से टकराई

Mon, 03 Feb 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार बाइक व दो गाड़ियों से टकराई
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट के पास शनिवार शाम को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के आगमन को लेकर फ्लीट रिहर्सल चल रही थी। इस दौरान एक कार सड़क किनारे खड़े युवक की बाइक और दो गाड़ियों से टकरा गई। घटना में बाइक मालिक कृष्णानगर निवासी नीरज गुप्ता, कार सवार बदाली खेड़ा विनय यादव व अन्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक सोमवार को भूटान के राजा का शहर में आगमन है। इस सिलसिले में शाम करीब साढ़े छह बजे एयरपोर्ट के पास फ्लीट की रिहर्सल चल रही थी। इस कारण यातायात रोका गया था। तभी कार रेड लाइट होने पर खड़े वाहनों में टकरा गई थी। कार सवार चालक समेत चारों शराब के नशे में थे। सभी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें