फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निफ्ट में स्पेक्ट्रम-2025 का हुआ शुभारंभ

Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार को फैशन शो के दौरान रैं
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में दो दिन चलने वाली वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुक्रवार को शुरू हो गईं। इसमें सभी संकायों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं जिन्हें चार टीमों ने बांटा गया है। स्पेक्ट्रम-2025 का उद्घाटन निफ्ट के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने दीप प्रज्ज्वलन और ट्रॉफी अनावरण से किया। चारों टीमें अपना हुनर दिखाने लगी हैं ताकि ट्रॉफी अपने नाम कर सकें।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नई ऊर्जा और रोमांच जोड़ते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को गेम आफ थ्रोंस के प्रसिद्ध चार कुलीन राजघरानों बैराथियन, स्टार्क, लैनिस्टर और टार्गैरियन में विभाजित किया गया है। इससे खेल में रणनीति, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का नया रंग जुड़ गया है। इन चार टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी हैं।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को स्पेक्ट्रम ट्रॉफी मिलेगी। पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले कराए गए। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्टैंड-अप कॉमेडी में सभी प्रतिभागियों ने अपना हास्य कौशल प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों ने फैशन का जलवा बिखेरते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में निफ्ट के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने कहा कि स्पेक्ट्रम-2025 केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रतिभा, टीम वर्क और खेल भावना का उत्सव है। इस वर्ष का गेम आफ थ्रोंस थीम छात्रों को नेतृत्व, सृजनात्मकता और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि स्पेक्ट्रम-2025 छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक बेहतरीन मंच है जहां वे किताबों से परे आत्मविश्वास, टीम भावना और सहनशीलता सीखते हैं। दोनों दिन होने वाली सभी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नतीजे समापन समारोह में घोषित करते हुए विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को स्पेक्ट्रम ट्रॉफी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें