फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बचपन डे केयर स्कूल से निखरेगी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांग छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए बचपन डे केयर स्कूल का संचालन करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए शासन की ओर से आकांक्षी जिलों में बचपन डे केयर स्कूल के संचालन की योजना तैयार की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि 60 छात्रों की क्षमता वाले बचपन डे केयर स्कूल में तीन से सात वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इन्हें स्कूल लाने ले जाने के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मियों की तैनाती व बजट का आवंटन होते ही स्कूल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले शिक्षा सत्र से स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें