फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कथक नृत्य प्रदर्शन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Mon, 06 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कथक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। कथक नृत्य भूमि व रचना प्रभात प्रोडक्शन की ओर से गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि रंगशाला सभागार में नवप्रभात कथक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे पूर्व तीन सप्ताह की कथक कार्यशाला चलाई गई थी।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार, रचना प्रभात प्रोडक्शन की निदेशक रचना ने की। राग प्रभात की छात्राओं ने गुरु वंदना से लेकर विभिन्न तालों में कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का समापन दादरा नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। निर्देशन और कोरियोग्राफी कथक कलाकार व राग प्रभात की निर्देशक रिनी भारद्वाज ने किया। इस मौके पर राग प्रभाग प्रबंधन प्रमुख वान्या भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें