फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मतदाता पंजीकरण: बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वोटरों से नाम जुड़वाने की अपील की

Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण के दौरान बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। बीएलओ ने मौके पर ही मतदाता बनने के लिए लोगों को फॉर्म-6 भरवाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। वह एमआईएस संस्थान में बने बूथ पर गए और मतदाताओं से उन्होंने बात की।

विज्ञापन


सीईओ रिणवा ने लखनऊ उत्तर के खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज चौक व मॉडर्न इंडियन स्कूल एमआईएस चौराहा राजाजीपुरम और लखनऊ कैंट क्षेत्र के कार्यालय चीफ इंजीनियर कैनाल कालोनी उदयगंज व नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कैसरबाग का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें - बरेली के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए राजेश कुमार, अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित किए जाने से खाली हुआ था पद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिमी यूपी में एक फरवरी से बारिश के आसार, कोहरे में आएगी कमी, इन जिलों में 'कोल्ड डे' के आसार
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर कोई व्यक्ति दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है तो वह फॉर्म-7 भरकर उसका नाम सूची से कटवाए। वहीं, मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरे।

प्रदेश में सभी 1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे और उन्होंने मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उसे भी प्रदर्शित किया। लोगों को मौके पर फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बूथों का औचक निरीक्षण किया। बीते शुक्रवार को प्रदेश में 1.12 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें