फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर समेत 6 जिलों में बरतें विशेष सतर्कता : योगी

Wed, 07 Oct 2020 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व मेरठ जिले में विशेष सतर्कता बरती जाए। इन जिलों के सीएमओ व जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी आई है। यह अच्छा संकेत है। इसके बावजूद कोविड-19 से बचाव के प्रति पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। जागरूकता के लिए संचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 व यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में कराया जाए। उन्होंने ग्राम्य विकास तथा नगर विकास विभाग को स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान के दौरान एंटीलार्वा तथा चूने का छिड़काव किया जाए। 

योगी ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवरात्र के दौरान पुलिस विभाग को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की दृष्टि से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों को पूरी क्षमता व सक्रियता से संचालित किया जाए। उन्होंने बिजली गिरने से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए एसएमएस से अलर्ट किए जाने निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व मुख्य सचिव आरके तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें