फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण की शुरुआत

Sun, 08 Oct 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य मंत्री।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत आठ अक्तूबर से टीकाकरण अभियान आज शुरू हो गया। 
विज्ञापन


लखनऊ के डफरिन हॉस्पिटल में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अभियान चार चरणों में हर माह की सात तारीख को बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, पोलियो, खसरा व हेपेटाइटिस-बी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत एक साथ 52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में लॉन्च किया  गया है।

इसमें 11.82 करोड़ बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

 नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से आयोजित सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यशाला में यह जानकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने गुरुवार को दी थी।

उन्होंने बताया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस-4) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में हर दूसरा बच्चा पूर्ण टीकाकरण से वंचित है। इस विशेष अभियान से 90 फीसदी बच्चों का टीकाकारण करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें