फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22 से लुधियाना के ढंढारी कलां स्टेशन पर मिलेगा सात ट्रेनों को स्टॉपेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लुधियाना में उत्तर रेलवे के ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर 22 अक्तूबर से सात ट्रेनों को स्टॉपेज दिया जा रह है। इससे यात्रियों को राहत हो जाएगी। फिलहाल यह स्टॉपेज अस्थायी रूप से पांच नवंबर तक के लिए दिया जा रहा है।
उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22551 डिब्रूगढ़ जालंधर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14679 दिल्ली अमृतसर, 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, 13307 धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस  22 अक्तूबर से पांच नवंबर तक ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 16 से 26 अक्तूबर तक ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर तक चलेगी गोरखपुर वडोदरा पूजा स्पेशल
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से गुजरात के वडोदरा वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन पहली दिसंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09111 पूजा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम सात बजे चलकर अगली शाम मानकनगर से 5ः50 बजे व बादशाहनगर से शाम 5:52 बजे होते हुए गोरखपुर रात 11ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09112 पूजा स्पेशल गोरखपुर से पहली दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे चलकर सुबह 10:02 बजे बादशाहनगर, सुबह 10:35 बजे मानकनगर होते हुए अगली सुबह आठ बजे वडोदरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें