लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने जोधपुर से मऊ व गोरखपुर के लिए लखनऊ होकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से शाम पांच बजे चलकर पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुआ रोड, खेड़ली, नदबई, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, चारबाग से दोपहर 1:35 बजे होकर अयोध्या कैंट, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ से होते हुए रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04824 मऊ-जोधपुर वीकली स्पेशल ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से सुबह चार बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए चारबाग से दोपहर 12:45 बजे गुजरकर जोधुपर अगली सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के चार, स्लीपर के आठ व जनरल के चार कोच रहेंगे।
जोधपुर-गोरखपुर समर स्पेशल 21 से
04829/30 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। 04829 जोधपुर-गोरखपुर गाड़ी 21 मई से नौ जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम सवा चार बजे चलकर मेड़ता रोड, डेगाना, गुड़गांव, दिल्ली छावनी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली से होते हुए चारबाग दोपहर ढाई बजे व गोरखपुर रात 8:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलकर चारबाग सुबह 6:05 बजे व तीसरे दिन जोधपुर सुबह तीन बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के चार, स्लीपर के आठ, जनरल के चार कोच होंगे।
स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 16 मई को थर्ड एसी इकॉनमी की 532 बर्थ, 05301 मऊ-अंबाला कैंट में 14 मई को सेकंड एसी में 84 एवं थर्ड एसी में 126, 05057 गोरखपुर-दिल्ली में सात मई को थर्ड एसी इकॉनमी में 172 बर्थ, 14 मई को 793 सीटें, 01416 गोरखपुर-हडपसर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में 24 मई को थर्ड एसी में 15 व स्लीपर में 42 सीटें खाली हैं।
समर स्पेशल में बदली रेक संरचना
रेलवे ने 04127/28 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन की रेक संरचना में परिवर्तन किया है। इस गाड़ी में लगेजयान दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान के आठ व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।