फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर मिलेगी सहूलियत: पांच नवंबर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी

Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दीपावली पर दिल्ली-बिहार रूट के यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पांच नवंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार रूट के लिए उत्तर रेलवे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पांच नवंबर से चलाएगा।

विज्ञापन


सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 04062/61 दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच से 26 नवंबर के बीच चलेगी। 04062 ट्रेन हर रविवार को दिल्ली से सुबह 8.05 बजे चलकर अगली सुबह साढ़े छह बजे बरौनी पहुंचेगी। 04061 ट्रेन छह नवंबर से बरौनी स्टेशन से हर सोमवार को सुबह आठ बजे चलकर अगली सुबह 5.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - राजभर ने अखिलेश को घेरने की बनाई रणनीति: पिछड़े, दलितों व वंचितों के बीच जाकर बताएंगे सपा सरकार की नाकामियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश ने दी सख्त हिदायत: अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश


01676 स्पेशल छह से 30 नवंबर तक हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात सवा ग्यारह बजे चलकर अगली रात सवा नौ बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 01675 ट्रेन मुजफ्फरपुर से सात नवंबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार व शुक्रवार को रात 11 बजे चलकर अगली रात साढ़े ग्यारह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

05283 एसी एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर तक हर बुधवार व शनिवार को मुजफ्फरपुर से शाम छह बजे चलकर अगली सुबह 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 05284 ट्रेन 12 से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को दोपहर 1.25 बजे आनन्दविहार टर्मिनल से चलकर अगली सुबह सात बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें