कोहरे के नाम पर ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बनीं हुई हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लग रही हैं, लेकिन इनसे यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
दरअसल, गत दिसंबर में कोहरे के नाम पर करीब 42 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, कोहरा अपेक्षा के अनुसार नहीं पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं। इन ट्रेनों को 15 फरवरी तक निरस्त किया गया था, जिसका निरस्तीकरण बाद में बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया।
इससे उन यात्रियों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई थीं, जिन्होंने होली के लिए एडवांस में ही रिजर्वेशन करा रखे थे। उनके सामने विकल्पहीनता की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें भी चलाने का निर्णय लिया है, लेकिन ये नाकाफी हैं।
ट्रेनों के निरस्तीकरण से जहां 50 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेनों से 10 से 12 हजार यात्रियों को ही राहत मिल सकेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही हैं। लेकिन, इन इंतजामों से यात्रियों की समस्याएं पूरी तरह से निस्तारित नहीं हो सकतीं। यात्रियों ने आपत्ति जताई है कि मालगाड़ियों को चलाया जा रहा है और सवारी गाड़ियों का संचालन रद्द कर दिया है।
देखें, चलेंगी ये होली स्पेशल
- फोटो : डेमो
चलेंगी ये होली स्पेशल
आनंदविहार-लखनऊ होली स्पेशल (04414) 12 से 21 मार्च तक चलेगी। लखनऊ-आनंदविहार होली स्पेशल (04413) 13 से 22 मार्च तक, नंगलडैम-लखनऊ होली स्पेशल (04502) 11 से 18 मार्च और लखनऊ नंगलडैम (04501) 12 से 19 मार्च तक चलाई जाएगी।
इसी क्रम में बठिण्डा वाराणसी वाया लखनऊ होली स्पेशल (04998) 10 से 24 मार्च तक और वाराणसी बठिंडा होली स्पेशल (04997) 11 से 25 मार्च तक तथा वैष्णो देवी कटड़ा वाराणसी होली स्पेशल (04612) 10 से 24 मार्च व वाराणसी कटड़ा होली स्पेशल (04611) 12 से 26 मार्च तक चलाई जाएगी।
यहां देखें, इनमें लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
डेमो
इनमें लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
15065/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन व छह मार्च तक स्लीपर की अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी। 15063/64 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में चार व पांच मार्च को स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।
ऐसे ही 19037/38 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में पहली मार्च से 3 अप्रैल तक थर्ड एसी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। जबकि 19039/40 बान्द्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में दो मार्च से दो अप्रैल तक थर्ड एसी और 19021/22 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में दो मार्च से पहली अप्रैल तक स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।