गर्मियों की छुट्टियों में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं और ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें आपको राहत देंगी। गोरखपुर से मुम्बई व गोरखपुर से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन 02009/02010 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट 13 फेरों में चलाई जाएगी।
ट्रेन 02009 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 12, 19, 26 अप्रैल, तीन, 10, 17, 24, 31 मई, सात, 14, 21, 28 जून और पांच जुलाई को सुबह 5.10 बजे रवाना होगी। यह दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, कानपुर होेते हुए अगली सुबह 6.50 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 02010 गोरखपुर स्टेशन से 13, 20, 27 अप्रैल, चार, 11, 18, 25, मई, एक, आठ, 15, 22, 29 जून एवं छह जुलाई को दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 6.52 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 8.25 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 11, जनरल के चार सहित एसएलआर की दो बोगियां रहेंगी।