फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट, श्रद्धालु रहे परेशान

Mon, 24 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों की लेटलतीफी ने श्रद्धालुओं को काफी इंतजार कराया। रविवार को लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें आठ से नौ घंटे तक की देरी से आईं। इन ट्रेनों में सभी सीटें फुल रहीं। गैलरी में भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से शाम तक कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। नई दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौने नौ घंटे, फाफामऊ से भटिंडा जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, फिरोजपुर से फाफामऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े चार घंटे, आनंद विहार से फाफामऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, नई दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, फाफामऊ से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे, प्रयागराज से लखनऊ के आलमनगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा दो घंटे और नई दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा सात घंटे विलंब से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि शनिवार रात से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी, लेकिन स्पेशल ट्रेनों और नियमित ट्रेनों से श्रद्धालु रवाना होते रहे। इससे श्रद्धालुओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। सुरक्षा के इंतजाम होने के कारण कोई अव्यवस्था नहीं होने पाई।
विज्ञापन



स्पेशल ट्रेन में यात्री की हालत बिगड़ी
रायबरेली। नई दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में एक यात्री की हालत बिगड़ गई। यह ट्रेन रविवार को दोपहर बाद पहुंची। पहले से यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना पर रेलवे अस्पताल की टीम पहुंच गई। ट्रेन के रुकते ही यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दीं। इस दरम्यान ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे अशोक कुमार (48) को मिर्गी का दौरा पड़ा था। यात्री ने अस्पताल जाने से मना किया तो ट्रेन में ही इलाज किया गया। हालत में सुधार होने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें