विमानों से परेशान यात्रियों के लिए चलेगी ट्रेन
माई सिटी रिपोटेर
लखनऊ। डिब्रूगढ़ से आनंदविहार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार को किया जाएगा। यह ट्रेन इंडिगो विमानों के निरस्तीकरण से परेशान यात्रियों को राहत देगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05903 डिब्रूगढ आनंदविहार स्पेशल मंगलवार को डिब्रूगढ से दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया, दिमापुर, गुवाहाटी, कोकराझाड, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, शाहपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा से होते हुए लखनऊ सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी, जहां दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते शाम चार बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में गाडी संख्या 05904 आनंदविहार डिब्रूगट स्पेशल 12 दिसंबर को आनंदविहार से रात 120:40 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ अगली सुबह 110:10 बजे व डिब्रूगढ़ अगली शाम 5:20 बजे पहुंचेगी।