कोहरे में ट्रेनें निरस्त होने से परेशान दिल्ली के यात्रियों की सुविधा के लिए 21 दिसंबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस भी शुरू होगी। स्पेशल ट्रेन 04205 लखनऊ से आनंद विहार के लिए 21 दिसंबर से 11 जनवरी तक सात ट्रिपों में चलाई जाएगी।
यह प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को शाम 7.05 बजे चलकर सुबह सवा पांच बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक हर शुक्रवार और रविवार को रात 9.05 बजे आनंदविहार से चलकर सुबह लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में आठ जनरल, आठ स्लीपर और थर्ड एसी के तीन कोच होंगे।