फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 8 अक्तूबर से लखनऊ के रास्ते चलेगी बढ़नी बांद्रा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बढ़नी से ऐशबाग के रास्ते बांद्रा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05037 बढ़नी बांद्रा वाया ऐशबाग स्पेशल आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को बढ़नी से शाम 7:45 बजे चलकर बादशाहनगर से रात 1:18 बजे, ऐशबाग से रात सवा दो बजे होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा। वापसी में 05038 स्पेशल बांद्रा से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे चलकर अगली शाम 5:20 बजे ऐशबाग, शाम 5:57 बजे बादशाहनगर से होते हुए बढ़नी रात 11: 30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर व जनरल श्रेणी की 16 बोगियां होंगी।
विज्ञापन


करटोली पंजाब नया स्टेशन बना
पंजाब के होशियारपुर जिले में दौलतपुर चौक-करटोली पंजाब-तालवाड़ा रेलखंड पर नया रेलवे स्टेशन बनाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस स्टेशन का नाम करटोली पंजाब रखा गया है, जिसका स्टेशन कोड केआरटीपी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें