फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली और दशहरा पर स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा

Sun, 28 Sep 2014 04:09 PM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दशहरा और दीपावली पर मुख्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों को रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का सहारा मिलेगा। रेलवे ने इस बार दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस बार दशहरा और दीपावली पर मुख्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों को रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का सहारा मिलेगा। रेलवे ने इस बार दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों में प्रीमियम और जनसाधारण के अलावा सामान्य स्पेशल ट्रेनें भी होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए ट्रेनें

ट्रेन दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 सितंबर से आठ नवंबर तक होगा। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ के रास्ते ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन 04411/12 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल नई दिल्ली से 27 सितंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अक्तूबर, 1, 5, 08 नवंबर को लखनऊ की ओर रवाना होगी।

इसी तरह ट्रेन 04411 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 28 सितंबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 अक्टूबर, 02, 06, 09 नवंबर को लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली की ओर रवाना होगी। ट्रेन 02503 कामाख्या नई दिल्ली स्पेशल 01, 08, 15, 22, 29 अक्तूबर, 05, 12 नवंबर को कटिहार व वाराणसी के रास्ते लखनऊ आकर नई दिल्ली की ओर जाएगी।

इसी तरह ट्रेन 02504 नई दिल्ली कामाख्या स्पेशल  2, 9, 16, 23, 30 अक्तूबर और 6, 13 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होकर लखनऊ आकर कामाख्या रवाना होगी। ट्रेन 02527 गोरखपुर आनन्द विहार स्पेशल लखनऊ होकर 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्तूबर, 03 05, 10, 12 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल जाएगी।

जबकि 02528 आनन्द विहार गोरखपुर स्पेशल 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्तूबर, 04, 06, 11, 13 नवंबर को आनंद विहार से लखनऊ की ओर आएगी।

उधमपुर के लिए ट्रेनें

ट्रेन 02529 गोरखपुर-उधमपुर स्पेशल ट्रेन 03, 10, 17, 24,21 अक्तूूबर, 07, 14 नवंबर  को सात फेरों के लिए लखनऊ होकर उधमपुर के लिए चलेगी। जबकि ट्रेन 02530 स्पेशल उधमपुर से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए 04,11,18,25 अक्टूबर, 01, 08, 15 नवंबर को रवाना होगी।

मुंबई के लिए
ट्रेन 02018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल गोरखपुर से 7, 14 21, 28 अक्तूबर, 4, 11 नवंबर को लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेगी। इसी तरह ट्रेन 02017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 5, 12, 19 ,26 अक्तूबर, 2, 9 नवंबर को लखनऊ के लिए संचालित होगी।

ट्रेन 09013 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ स्पेशल बांद्रा से 4, 11, 18, 25 अक्तूबर को लखनऊ की ओर रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन 09014 लखनऊ- बांद्रा स्पेशल लखनऊ जंक्शन से 6, 13, 20, 27 अक्तूूबर को बांद्रा जाएगी।

ट्रेन नंबर 02533 गोरखपुर से  5, 12, 19, 26 अक्तूबर, 02, 09 नवंबर को प्रत्येक रविवार को बांदा के लिए चलायी जाएगी। लखनऊ होकर यह ट्रेन बांद्रा जाएगी। वापसी में ट्रेन 02534 साप्ताहिक प्रत्येक  मंगलवार को बांद्रा से गोरखपुर के लिए 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4, 11 नवंबर को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

जनसाधारण का भी मिलेगा सहारा

ट्रेन 05101 जनसाधारण स्पेशल छपरा से दिल्ली के लिए 05, 12, 19, 26 अक्तूूबर, 2, 9 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाएगी। वहीं ट्रेन 05102 जनसाधारण स्पेशल दिल्ली से लखनऊ आकर छपरा के लिए 6, 13, 20, 27 अक्तूबर, 3, 10 नवंबर को संचालित होगी।

अहमदाबाद-लखनऊ
ट्रेन 09413 साप्ताहिक स्पेशल अहमदाबाद से लखनऊ के लिए 06, 13, 20, 27 अक्तूूबर को रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन 09414 लखनऊ से अहमदाबाद को 07, 14, 21, 28 अक्तूूबर को चलाई जाएगी।

पुणे-लखनऊ
ट्रेन 01451 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पुणे से लखनऊ के लिए 30 सितंबर, 21 और 28 अक्तूूबर और 04, 11 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ से वापस पुणे को 01452 बनकर 02, 23, 30 अक्तूबर, 06,13 को संचालित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें