यह शपथ 26 नवंबर को सभी सरकारी संस्थानों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पुलिस थानों, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक, तहसील, नगर निगमों आदि में कर्मचारियों, नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को दिलाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर से 14 अप्रैल 2020 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विशिष्ट दिवसों जैसे यू0पी0 डे (24 जनवरी) इत्यादि से जोड़ते हुए आयोजित किए जाएं।
उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में प्रात:कालीन होने वाली प्रार्थना सभा में शपथ दिलाई जाए। साथ ही, शिक्षण संस्थाओं के वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और प्रभात फेरी भी निकाली जाए।