फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी कासगंज हिंसा की जांच, हंगामे के बाद सरकार ने की घोषणा

Sat, 10 Feb 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कासगंज हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव के जरिये इस मुद्दे को उठाते हुए सदन में इस पर चर्चा कराने की मांग की जबकि सत्ता पक्ष ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर सपा के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा भी किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही एक घंटे 25 मिनट तक स्थगित रही। विधान परिषद में भी सपा सदस्यों ने कार्यवाही ठप की। कासगंज हिंसा की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए सरकार ने विधानसभा में विशेष जांच दल (एसआईटी) से इसकी जांच कराने की घोषणा की।

इससे असंतुष्ट सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। बाद में विपक्ष की गैरमौजूदगी में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और एजेंडे के अन्य बिंदुओं को निपटाया गया।
विज्ञापन


सवेरे 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कासगंज हिंसा पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष ने प्रश्न प्रहर के बाद इस मामले पर दी गई नोटिस पर सुनने का आश्वासन दिया तो सदस्य मान गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें