फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर के 50 आरडब्ल्यूए में मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची सुदृढ़ करने और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र की 50 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), हाई-राइज अपार्टमेंट्स और आवासीय सोसाइटियों में मेगा वोटर एडिशन कैंप लगाया जाएगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


इन विशेष शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने या संशोधन के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, फोटो या अन्य विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म-8 जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए शिविरों में विधायक की टीम के सदस्य, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें