फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाना है, तो पढ़ें ये खबर

Sun, 26 Jan 2014 10:32 AM IST
ज्ञान सक्सेन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को डीबीटीएल के दायरे में लाने के लिए आधार कार्ड बनवाने का विशेष अभियान रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके तहत गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड बनवाने के लिए 26 जनवरी से उपलब्ध एनपीआर फॉर्म भरकर अपनी गैस एजेंसियों पर दस्तावेज की फोटोकॉपी के साथ 27 जनवरी से 5 फरवरी तक जमा करना होगा।

इसके बाद बायोमीट्रिक जांच की तिथि व समय की जानकारी उपभोक्ता को शिविर तिथि से तीन दिन पूर्व कार्यदायी संस्था कार्वी द्वारा एसएमएस से भेजी जाएगी।
जिला स्टीयरिंग कमेटी के नामित नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि एनपीआर बायोमीट्रिक पंजीयन कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को बीस दिन के भीतर उनके घर के पते पर डाक से आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


आधार कार्ड मिलने के बाद इसका लिंकअप उपभोक्ता के बैंक खाते व एलपीजी कंज्यूमर नंबर से कराते हुए उपभोक्ता के खाते में गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

न भूलें रिसीविंग लेनाबायोमीट्रिक नामांकन के लिए फाॅर्म फॉरमेट समाचार पत्रों व जिला प्रशासन की वेबसाइट lucknow.nic.in पर 26 जनवरी से मिलेगा।

इसमें वितरक का नाम-पता, कंज्यूमर नंबर, बैंक का नाम व शाखा, बचत खाता संख्या, कनेक्शनधारक का नाम-पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर गैस एजेंसी पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा कर होगा।

इसकी रिसीविंग स्लिप अवश्य प्राप्त करें। रिसीविंग नंबर के आधार पर ही पंजीयन के लिए शिविर में आने का एसएमएस मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें