सीएम ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को हर हाल में मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। ऐसे मरीजों को कम से कम एक सप्ताह की दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनका नियमित हालचाल भी लिया जाए। एंबुलेंस, ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की जरूरत होने पर तत्काल शासन को अवगत कराएं।
कोविड से जुड़े कामों में खर्च होगी विधायक निधि
सीएम ने कहा कि पिछले साल रोकथाम संबंधी कार्यों में विधायक निधि उपयोगी सिद्ध हुई थी। इस वर्ष भी कोविड केयर फंड की नियमावली के अनुरूप विधायकों की अनुशंसा पर उनकी निधि का कोविड प्रबंधन में उपयोग किया जा सकता है।
दूसरे प्रदेशों से आने वालों की हो रही जांच
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया प्रदेश में करोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना की जॉच के लिए संघन चेकिंग की जा रही है। बीते कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर उतरने वाले कुल 1 लाख 51 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। चेकिंग में संदिग्ध पाये गये 10150 व्यक्तियों के कोविड टेस्ट कराया गया, जिनमें 281 व्यक्ति कोविड पाजिटिव पाए गए।
प्रदेश के 28494 स्थानों पर अग्निशमन विभाग ने किया सैनेटाइजेशन
संक्रमण को रोकने के लिए फायर सर्विसेज की ओर से लगातार सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। अब तक विभिन्न जिलों में हॉटस्पॉट व सम्भावित हॉटस्पॉट 1069, संवेदनशील स्थल 2403, बाजार 3690, आवासीय स्थल 7532 व 13801 अन्य स्थलों पर सैनिटाइजेशन का का किया गया है।