फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारतीय डाक विभाग की पहल पर आज से लगेंगे विशेष आधार शिविर, गांव-कस्बों तक मिलेगी सुविधा

Fri, 31 Jul 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय डाक विभाग की ओर से एक अगस्त से 29 अगस्त तक अयोध्या डाक परिक्षेत्र में विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कस्बों और गांवों में लगाए जाने वाले इन शिविरों में आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों तक आधार सेवाएं पहुंचाना है, जो किसी कारणवश स्थायी आधार सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविर में प्रतिदिन कम से कम 50 लोगों को सेवा देने का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि इससे अधिक संख्या में आने वाले लोगों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आधार शिविर लगवाने के लिए कोई भी कर सकता है आवेदन
यदि कोई ग्राम पंचायत, संस्था या संगठन अपने क्षेत्र में आधार शिविर लगवाना चाहता है तो विभाग को आवेदन भेज सकता है। इसके लिए कम से कम 50 ऐसे लोगों का होना जरूरी है, जिनकी आधार से जुड़ी समस्या हो। नए आधार कार्ड के लिए किया जाने वाला आवेदन पूरी तरह निशुल्क होगा, जबकि आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमीट्रिक या अन्य किसी प्रकार के संशोधन एवं अपडेट के लिए यूआईडीएआई की ओर से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन डाकघरों में पहले मिलती है आधार सेवा
प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रधान डाकघर कैंट, रविवार को छोड़कर शेष कार्य दिवस पर कनक चित मंदिर स्थित डाकघर, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित डाकघर, अयोध्या धाम हनुमानटेकरी डाकघर, रुदौली, मवई, बड़ागांव, सोहावल, खंडासा, कुमारगंज, हैरिंग्टनगंज, बीकापुर, मजरुद्दीनपुर-कोछाबाजार, मयाबाजार, कूचेरा, गोसाईगंज, बारुन, मोतीनगर और अमानीगंज डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन

यहां लगेंगे विशेष शिविर
1 अगस्त : शगुन मैरिज गार्डेन, देवगांव, अयोध्या

3 व 4 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, रायपुर, अयोध्या

5 से 8 अगस्त : कप्तान सिंह मेमोरियल स्कूल, खेमापुर, अकबरपुर
10 से 18 अगस्त : ग्राम सचिवालय, महरुवागोला, अकबरपुर
19 से 25 अगस्त : ग्राम सचिवालय, कटेहरी, अकबरपुर

27 से 29 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, मिजौहरा, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें