फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगम स्पेशल के पहियों से चिन्गारी व इंजन से निकला धुंआ

Thu, 16 Jan 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बछरावां में संगम स्पेशल के पहिये से चिपके ब्रेक। संवाद
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर बुधवार सुबह 5:45 बजे महाकुंभ के श्रद्धालुओं को लेने के लिए जा रही संगम स्पेशल के पहियों से चिन्गारी और इंजन से धुंआ निकलने लगा। परीक्षण में पहियों से ब्रेक चिपक जाने का पता चला तो उसे ठीक कराया गया। इसके बाद ट्रेन 8:10 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज जा रही संगम स्पेशल जैसे ही श्रीराज नगर स्टेशन से पास हुई इंजन के पहियों से चिन्गारी निकलने लगी। इंजन से धुआं भी निकलता नजर आया। श्रीराज नगर स्टेशन ने अगले स्टेशनों को इस बारे में बताया गया तो स्टाफ अलर्ट हो गया।

कुछ ही देर में यह ट्रेन बछरावां पहुंची तो उसे मेन लाइन पर ही रोक लिया गया। घटना की सूचना रायबरेली स्टेशन को भी दी गई जिस पर रायबरेली से एक टीम पहुंची और ट्रेन का परीक्षण किया। इंजन से धुंआ और पहियों से चिंगारी निकलने की सही वजह की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


पता चला कि पहियों से ब्रेक चिपक गया है जिससे चिंगारी निकल रही है और धुंआ फैल रहा है। दो घंटे की मशक्कत के बाद पहियों से चिपके ब्रेक को हटाया गया। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को हरी झंडी मिली। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बछरावां के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि श्रीराज नगर स्टेशन से सूचना मिली तो ट्रेन को रोका गया। पहियों से चिन्गारी निकल रही थी। ब्रेक पूरी तरह चिपक गए थे। दो घंटे बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें