रायबरेली। जिले में सभी बोर्डों से संचालित कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब 16 जनवरी से विद्यालयों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। शीतलहर और अत्यधिक ठंड के मद्देनजर सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों व सभी माध्यमों के विद्यालयों में बदले हुए समय पर कक्षाएं संचालित होंगी।