फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हादसे का शिकार होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, ओएचई में शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप

Thu, 20 Sep 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे वीआईपी ट्रेनों में शुमार स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। नई दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर लखनऊ रूट पर ओएचई लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से ट्रेन को उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया। ओएचई में शॉर्ट सर्किट होने और ट्रेन को रोके जाने की खबर से अफसरों में हड़कंप मच गया और यात्री भी सहम उठे। हालांकि, ट्रेन को जब 18 मिनट बाद हालात सामान्य होने पर रवाना किया गया तो यात्रियों व अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन कानपुर से लखनऊ के लिए निकली ही थी कि करीब 11.36 बजे ओएचई लाइन में पतंग और मांझा फंस जाने से जोरदार स्पॉर्किंग हुई। जिस पर लोको पाइलट ने ट्रेन गंगाघाट के आउटर पर रोक दी। मामले की जानकारी पर अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और पतंग से ट्रिप हुई लाइन को ठीक किया गया। जिसके बाद 11 बजकर 54 मिनट पर ट्रेन को रवाना कर दिया।

इस दौरान अफसरों में अफरा-तफरी मची रही और यात्री भी अनहोनी की आशंका से भयभीत दिखे। घटना पर आरपीएफ डीके शर्मा ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस रुकने की सूचना पर स्टाफ को मौके पर भेजा गया और जरूरी स्टाफ को भी तैनात किया गया। जब ट्रेन रवाना हो गई तो सभी वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें