फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, सात दुकानें जलकर राख

Wed, 19 Mar 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, सात दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में मंगलवार को डंडइया मार्केट में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सात दुकानों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों से डेढ़ घंटे में लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया। पर तब तक दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन


पुराने हनुमान मंदिर के पास अब्दुल जब्बार की सेवई, खजूर व क्रॉकरी की दुकान और काजिम, अजीम, हर्ष और दिलीप गुप्ता की पान की दुकान, रईस की क्रॉकरी व रवि कश्यप की चाय की दुकान है। मंगलवार सुबह सभी की दुकानें खुली हुई थीं। कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे। करीब आठ बजे दुकान के पीछे रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी एक दुकान की पन्नी पर जा गिरी।
देखते ही देखते दुकान से लपटें और धुआं उठने लगा। घटना से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। पर आग ने छह और दुकानों को चपेट में ले लिया। एफएसओ इंदिरानगर दो गाड़ियों व टीम के साथ पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लपटें तेज होती देखकर एक गाड़ी फायर स्टेशन गोमती नगर और एक फायर स्टेशन हजरतगंज से मंगानी पड़ी।
विज्ञापन


माल जलता देखकर फफक पड़े पिता-पुत्र

सेवई व खजूर की दुकान चलाने वाले अब्दुल व उनके 70 वर्षीय पिता गफ्फार अपने सामने लाखों का माल जलता देखकर फफक पड़े। लोगों ने किसी तरह उन्हें सभांला। अब्दुल पिता को घर पर छोड़कर आए। उन्होंने बताया कि ईद आने वाली है। त्योहार और रोजे के लिए उन्होंने विदेश से खजूर व अन्य खाद्य सामग्री मंगवाई थी। लाखों का माल दुकान में लगा था। हादसे में सबकुछ जल गया। कुछ ऐसा ही हाल रईस, रवि व अन्य दुकानदारों का भी रहा। सभी का लाखों का नुकसान हो गया। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें