लखनऊ। सीएमओ के अधीन 18 सीएचसी पर नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे। यहां सस्ती दर पर दवाएं मिलेंगी। जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अफसरों का कहना है कि एक से डेढ़ महीने में सभी केंद्र शुरू हो जाएंगे।
सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। इनमें से दो पर जन औषधि केंद्र खुले हैं। बाकी 18 सीएचसी पर नए जन औषधि केंद्र शुरू होंगे। इनमें 350 तरह की दवाएं मिलेंगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, कंपनी के जरिये लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जगह भी तय की जा रही है।