फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद के घर के सामने हंगामे से सपाइयों में आक्रोश, लखनऊ में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सपाइयों ने अटल चौक पर प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के सामने हंगामे से सपाइयों में आक्रोश दिखा। उन्होंने सरकार पर दलित अत्याचार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पुलिस ने कई सपाइयों को हिरासत में लिया। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर प्रदर्शन किया। आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के सामने प्रदर्शन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सुबह छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन देख मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन के लिए ईको गार्डन भेज दिया।

अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करके साधा निशाना

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि आगरा में मुख्यमंत्री के उपस्थित रहते हुए पीडीए के एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की हिंसक वारदात की गई। जब सीएम के मौजूद रहते इसे रोका नहीं जा सका तो फिर जीरो टॉलरेंस तो जीरो होना ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



  
सपा मुखिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए लिखा कि क्या मुख्यमंत्री का प्रभाव क्षेत्र दिन पर दिन घट रहा है? या फिर 'आउटगोइंग सीएम' की अब कोई सुन नहीं रहा है। अगर वो अभी भी मुख्यमंत्री हैं तो तुंरत कार्रवाई करें। एआई से दोषियों की पहचान करवाकर दंडित करें, नहीं तो मान लिया जाएगा कि पीडीए सांसद के खिलाफ जो हुआ उनकी अनुमति से हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें